फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू माल रोड पर वाहनों की आवाजाही बहाल, भीड़ के बीच हादसे का खतरा

दशहरा उत्सव के चलते कुल्लू माल रोड पर सजाई गई दुकानों में खरीदारी के लिए रोजाना लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच सोमवार से माल रोड पर वाहनों की आवाजाही फिर शुरू होने से पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दशहरा उत्सव के दौरान लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने माल रोड पर वाहनों और बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। इसका उद्देश्य खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी से बचाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना था। हालांकि, सोमवार को प्रशासन ने माल रोड पर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी। सड़क पर दुकानों के बाहर और खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ के कारण अब वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को एक ही स्थान पर आवाजाही करनी पड़ रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही शुरू होने से किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों और खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें