फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाएगी किसान कांग्रेस, एप भी होगी तैयार

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय स्थित परिधि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि किसानों के हितों की पैरवी करने के लिए संगठन काम करेगा और प्रदेश में हर जिला में कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार को अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को संगठन से जोड़ा जा सके और किसानों की समस्याओं पर सरकार के साथ मिलकर काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार का भी विरोध करेगा और किसानों को आ रही समस्याओं की पैरवी करेगा। आने वाले समय में संगठन की एक एप भी तैयार की जाएगी जिसके माध्यम से किसान अपनी समस्याओं को लेकर बात रख सकेगा और संगठन इस पर काम कर मामले को सरकार के समक्ष उठाकर इसके समाधान के लिए काम करेगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता महिमन चंद्र शर्मा ने भी कहा कि अभी संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है और इसके लिए प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलेगा। इस दौरान संगठन के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज परमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें