फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर कुल्लू में निकली भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को कुल्लू में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब कुल्लू के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। नगर कीर्तन रामशिला से शुरू हुआ और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए ढालपुर स्थित रथ मैदान पहुंचेगा। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नगर कीर्तन के चलते रामशिला से ढालपुर तक सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। स्कूल बसों, ट्रकों, बड़े वाहनों तथा आवश्यक कार्य से जाने वाले वाहन चालकों को रामशिला गैमन पुल से भुंतर गोल चौक तक फोरलेन बाईपास का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वहीं, बाहर से कुल्लू आने और मनाली की ओर जाने वाले वाहनों को बजौरा बाईपास मार्ग से आवाजाही करने का सुझाव दिया गया है, ताकि शहर में यातायात दबाव कम किया जा सके और नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें