फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: गोपाल ठाकुर बोले- भाजपा में एक घर से दो टिकट के दावेदार

भारतीय जनता पार्टी में एक घर से दो विधायक के टिकट के लिए दावेदार हैं। भाजपा आपस में ही बंटी हुई है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता विकास कार्यों को देखकर बौखला जाते हैं। जैसे ही किसी विकास कार्य का टैंडर लगना या खुलना होता है। उससे पहले भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर देते हैं। इनसे क्षेत्र का विकास नहीं देखा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू विधानसभा में विकास करवाया है। भूतनाथ डबललेन पुल को छोटे वाहनों के लिए खोला गया है। अब वहां नए पुल के लिए विकल्प तलाशा जा रहा है। इसके अलावा भुंतर में पुल का निर्माण करवाया गया है। कांग्रेस सरकार अपनी दस गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें