फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा के पांचवें दिन देव शिविरों में गूंजे ढोल-नगाड़े, श्रद्धालुओं ने टेका माथा

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पांचवें दिन रविवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में विराजमान देवी-देवताओं के शिविरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। सुबह सवेरे देव समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच देवी-देवताओं की पूजा की और पारंपरिक देव रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। इस दौरान जुवाणी महादेव और बाबा बीरनाथ के मंदिरों में भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने देवी-देवताओं के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में देव आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। देवी-देवताओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और देव रीति-रिवाजों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। उत्सव में शामिल श्रद्धालु देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। देव शिविरों में जारी धार्मिक गतिविधियां कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति और परंपराओं को दर्शा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें