फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने कुल्लू में आयोजित किया युवती सम्मेलन ‘ओजस्विनी’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से युवती सम्मेलन ‘ओजस्विनी’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों में नारी शक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आरोग्य भारती की जिला स्वास्थ्य प्रमुख श्यामा सोलंकी और पतंजलि योग समिति कुल्लू की जिला प्रभारी बिंदिया सूद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सह मंत्री जाह्नवी चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के कटराईं वार्ड की सदस्य जिंदु देवी ने की। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि आज की युवतियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का परिचय दे रही हैं। समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वक्ताओं ने युवतियों में आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें