यूथ स्पोर्ट्स क्लब जालग की ओर से शहीद एएसआई मोहन सिंह की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शुक्रवार को खेले गए कुल सात मुकाबलों में एचपी पुलिस, खेलो इंडिया सेंटर संधोल, ऊना और हमीरपुर की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को मंडी और ऊना, एचपी पुलिस और खेलो इंडिया सेंटर संधोल तथा हमीरपुर और ऊना के बीच मुकाबले खेले गए। इन मैचों के परिणामों के आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की आठ टीमें भाग ले रही हैं।