फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: जयंती माता के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुबह 3 बजे से पहुंचे श्रद्धालु

कांगड़ा के साथ लगती पहाड़ी पर स्थित प्राचीन जयंती माता मंदिर में आयोजित पंच भीष्म मेले के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार का अवकाश होने के चलते सुबह करीब तीन बजे से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर के कपाट खुलते ही माता के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुराना कांगड़ा से मंदिर तक पूरा धार्मिक मार्ग माता के जयकारों से गूंजता रहा। करीब डेढ़ किलोमीटर की कठिन चढ़ाई चढ़कर भक्त माता के दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रास्ते में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और भक्तों की ओर से फल, पकौड़े, खीर, कोल्ड ड्रिंक सहित कांगड़ी और चंबा धाम के लंगर लगाए गए थे। इन सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन उपलब्ध करवाया गया। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई। पांच दिवसीय पंच भीष्म मेले के दौरान मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित रहेगी। मेले में कांगड़ा सहित प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें