फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: पेंशनरों पर एफआईआर से भड़की संयुक्त संघर्ष समिति, सचिवालय घेराव की चेतावनी

चुनावी साल में पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को लेकर प्रदेश में विरोध तेज होने लगा है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सचिवालय घेराव की चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार पेंशनरों की मांगों पर बातचीत नहीं करती और समस्याओं का समाधान नहीं करती तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुरेश ठाकुर ने 19 नवंबर को प्रदर्शन के बाद पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को उनकी आवाज दबाने का प्रयास करार दिया। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2026 को दाड़ी मेला ग्राउंड में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर कूच करने लगे, लेकिन शीला चौक पर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान रास्ते में अवरोध लगाए गए और हल्की झड़प भी हुई। सुरेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि पेंशनरों ने न तो कोई अवरोध पैदा किया और न ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसके बावजूद उनके सहित सात से आठ अन्य पेंशनरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने कहा कि पेंशनर अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पेंशनर अपने अधिकारों और मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज होने से आंदोलन कमजोर नहीं होगा। समिति सरकार से मांग करती है कि पेंशनरों की समस्याओं पर बातचीत के लिए समय दिया जाए और लंबित मांगों का समाधान किया जाए। सुरेश ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा। आंदोलन की आगामी रणनीति भी जल्द सार्वजनिक की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें