फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: बारिश ने बिगाड़ी दशहरा मेले की तैयारी, मैदान में कीचड़ से कारोबारी परेशान

पुलिस मैदान धर्मशाला में 19 और 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दशहरा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वीरवार से मैदान में दुकानें लगाने का काम शुरू हो गया, लेकिन बारिश ने कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मैदान में जगह-जगह पानी भरने और कीचड़ होने से दुकानदारों को दुकानें सजाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दशहरा मेले के लिए कारोबारी मैदान में पहुंचने लगे हैं और अपनी दुकानों को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। हालांकि, बारिश के कारण मैदान की जमीन गीली होने से सामान रखने और दुकानें सजाने में दिक्कतें आ रही हैं। कई जगह कीचड़ होने के कारण कारोबारियों को आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि मेला शुरू होने से पहले मैदान की स्थिति में सुधार होगा, जिससे उन्हें दुकानें लगाने और सामान व्यवस्थित करने में आसानी होगी। मैदान में पानी की निकासी और कीचड़ की समस्या दूर होना भी जरूरी है, ताकि मेले के दौरान कारोबारियों के साथ यहां आने वाले लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। धर्मशाला में दशहरा मेले के दौरान हर साल बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मेले से पहले मैदान को व्यवस्थित करना अहम है। अब देखना होगा कि 19 अक्टूबर से मेला शुरू होने से पहले मैदान से पानी निकालने और कीचड़ दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें