फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सीनियर सिटीजन काउंसिल ने भेंट कीं आठ व्हीलचेयर और चार स्ट्रेचर

सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर ने मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज को आठ व्हीलचेयर और चार स्ट्रेचर भेंट किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रधान भगवान दास शास्त्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कई बार मरीजों को व्हीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध करवाने में दिक्कत आती है। इसी समस्या को देखते हुए काउंसिल ने मरीजों की सुविधा के लिए यह सामग्री उपलब्ध करवाई है। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा, सीनियर सिटीजन काउंसिल के उपप्रधान पीसी वर्मा, सलाहकार विजय पुरी, राम लाल भारद्वाज, राकेश और कमलेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें