फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शर्मा बिट्टू बोले- बारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों के लिए देंगे बजट

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर बाईपास के साथ लगते बारल, लोहारडा और अन्य क्षेत्रों को सीवरेज, पक्की सड़क, स्ट्रीट लाइट्स, हाई मास्ट लाइट और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए शीघ्र ही बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। इन क्षेत्रों की जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए पहुंचे सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस क्षेत्र में रेन शैल्टर और फुटपाथ का निर्माण भी करवाया जाएगा। बारल के कुछ परिवारों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई पाइपलाइन का ऐस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। इन सभी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न सुविधाओं के प्रावधान के लिए सुनील शर्मा बिट्टू ने मौके पर ही नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें