फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: कबड्डी में पटलांदर व वॉलीबाल में जंगल बैरी बना विजेता, समापन पर छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगल बैरी में सुजानपुर और टौणी देवी ब्लॉक के अंडर-19 लड़कों की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सुजानपुर ब्लॉक में कबड्डी में पटलांदर विजेता और चबूतरा उपविजेता रहा। वॉलीबाल में जंगल बैरी ने पहला और जाखू जंगल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में बीड़ बगेहड़ा विजेता और एमएससी सुजानपुर उपविजेता रहा। टौणी देवी ब्लॉक में कबड्डी में लंबलू विजेता और परमार पब्लिक स्कूल धरेगड़ उपविजेता, वॉलीबाल में समीरपुर विजेता और बगवाड़ा उपविजेता तथा बैडमिंटन में चंबोह विजेता और बधानी उपविजेता रही। समापन समारोह में छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें