फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: कैप्टन रणजीत बोले- सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में सुजानपुर-चौरी सड़क वाया चरोट (खडोला) में चल रहे निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति जांची और संबंधित ठेकेदार को निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही काम तय समयसीमा के भीतर पूरा करने को कहा। विधायक ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता के पैसे से होने वाले निर्माण कार्यों का लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलना चाहिए। इसके लिए निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल विकास कार्य शुरू करवाना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करवाकर जनता को समर्पित करना है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। विधायक ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी को कार्य में लापरवाही नहीं बरतने तथा स्थानीय लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें