फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिडवीं टिक्कर: विद्यार्थियों को जिप लाइन, अग्निशमन और आपातकालीन बचाव कार्यों का दिया प्रशिक्षण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं के नौवीं कक्षा के व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को जिप लाइन, अग्निशमन और आपातकालीन बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की 10वीं बटालियन हमीरपुर ने दिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को जिप लाइन के उपयोग, सुरक्षा सावधानियों, अग्निशमन उपकरणों के संचालन और आग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर 10वीं बटालियन की 10/1 कंपनी के कंपनी कमांडर अशोक रांगड़ा, प्लाटून कमांडर पवन कुमार और उप अग्निशमन अधिकारी प्रेम चंद शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें