फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन: बदारन स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, 58 स्वयंसेवी ले रहे भाग

(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। 23 अक्तूबर तक चलने वाले इस शिविर में 30 छात्राओं और 28 छात्रों सहित कुल 58 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हरदीप सिंह और मीनाक्षी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रबोध ठाकुर ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, मिल-जुलकर रहने और सामूहिक जिम्मेदारियां निभाने का अनुभव मिलता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने और पूरी निष्ठा से अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें