फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: अनुबंध पर लाने की अवधि आठ वर्ष की जाए, जल रक्षक संघ ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन

Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 04:25 PM IST

जल रक्षक संघ की ओर से जिला प्रधान राजेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को एडीसी अभिषेक गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने जल रक्षकों को अनुबंध पर लाने की अवधि 12 वर्ष से घटाकर आठ वर्ष करने की मांग उठाई। जिला प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि जल रक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जा चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को लेकर अपेक्षित नोटिफिकेशन जारी नहीं हो पाए हैं। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें