प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप सोमवार को निजी कॉलेज में शुरू हुई। पांच से सात अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 18 महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुभारंभ श्री साई विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. डॉ. वीपी पटियाल ने किया। पहले दिन हुए मुकाबलों में राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब ने राजकीय महाविद्यालय अंब की टीम को हराकर जीत दर्ज की।