आयुष्मान स्वास्थ्य मंदिर चौकी कनकरी के अंतर्गत मसेरडू गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। इसमें लोगों के रक्तचाप (बीपी) और शुगर की जांच की गई व उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजीव ठाकुर ने लोगों को खानपान का विशेष ध्यान रखने और बाहर की चीजों का कम से कम सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने टीबी के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजीव ठाकुर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीलम कुमारी, सीमा कुमारी, आशा कार्यकर्ता पिंकी देवी, महिला मंडल प्रधान किरण कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।