हमीरपुर। शिक्षा खंड हमीरपुर के 111 स्कूलों के यू-डाइस प्लस प्रभारी शिक्षकों के लिए हमीरपुर स्कूल में एक दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ सुनीता शर्मा ने शिक्षकों को यू-डाइस प्लस पोर्टल के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सुनीता शर्मा ने लाइव डेमो के माध्यम से पोर्टल पर विद्यालयों का डाटा अपडेट करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने डाटा अपडेट करते समय शिक्षकों को आने वाली विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रभारी शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विद्यालयों का यू-डाइस प्लस डाटा निर्धारित समय सीमा के भीतर सही एवं पूर्ण रूप से अपडेट करना सुनिश्चित करें।