फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ, सुनील शर्मा बिट्टू ने बताैर मुख्य अतिथि की शिरकत

हमीरपुर। बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्कार, ज्ञान और परिश्रम के समन्वय से ही जीवन में बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने सम्मेलन में विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके बनाए विभिन्न विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा स्कूल शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में हमीरपुर उपमंडल के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के करीब 632 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, प्रधानाचार्य दीप्ति राणा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश आनंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें