फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: 8.70 करोड़ से संवरेगा कोहली-पक्का भरो मार्ग, नौ किलोमीटर सड़क की टारिंग शुरू

कोहली से पक्का भरो सड़क पर सफर आसान होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से गड्ढों की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने टारिंग का काम शुरू कर दिया है। करीब 8 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से लगभग नौ किलोमीटर लंबी सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन रही इस सड़क को अब लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसके बाद विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया है। सड़क की टारिंग के साथ पानी की निकासी बेहतर बनाने के लिए नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब एक किलोमीटर लंबा फुटपाथ बनाया जाएगा। यह फुटपाथ निर्माणाधीन बस अड्डे से नालटी बाइपास तक बनेगा। फुटपाथ बनने से पैदल चलने वालों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सड़क के साथ नालियों का निर्माण होने से बारिश के पानी की निकासी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कोहली-पक्का भरो मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। खराब सड़क के चलते दुर्घटनाओं की समस्या भी सामने आती रही है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की ओर से लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। अब टारिंग का काम शुरू होने से लोगों को खस्ताहाल सड़क से राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने और फुटपाथ बनने से यातायात पहले की तुलना में सुचारू होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़क उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें