फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल बाद क्रिकेट में उपविजेता बना हमीरपुर कॉलेज, खिलाड़ियों का स्वागत

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की क्रिकेट टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया है। शुक्रवार को टीम के महाविद्यालय पहुंचने पर स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि करीब 15 वर्षों बाद महाविद्यालय की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और कई मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास, मेहनत और खेल भावना के दम पर टीम उपविजेता बनने में सफल रही। टीम की सफलता में कप्तान शुभम शर्मा सहित रवि, समय, कृष, कृषक, रोनित, शुभम, मोहित, आर्यन, कनिष्क, आयुष, अक्षय, हर्ष, अंशुल, अर्पित, आदित्य और कपिल ने अहम भूमिका निभाई। डॉ. पवन वर्मा ने टीम प्रभारी प्रो. संजय चौहान और कोच एवं चयनकर्ता नरेश राणा को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेगी। टीम के महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह सहित स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर उपप्राचार्या प्रो. नीलम गुलेरिया सहित अन्य प्राध्यापक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें