फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर:धौलासिद्ध में सीटू ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

बड़ा (हमीरपुर)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करने के आरोप और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाने के विरोध में शनिवार को धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट में सीटू के बैनर तले मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन में मुख्य वक्ता डॉ. कश्मीर ने कहा कि देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में मजदूरों, किसानों और युवाओं की आवाज दबाई जा रही है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का इस्तेमाल सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीटू और देश के मजदूर दिल्ली में आंदोलन कर रहे साथियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने मजदूरों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर संतोष कुमार, जोगिंदर कुमार और नवीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें