एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की संधोल से हमीरपुर वाया कक्कड़ आ रही बस कक्कड़ गुफ्फर के समीप खराब हो गई। बस का स्टेयरिंग अचानक लॉक हो जाने के कारण चालक बस को आगे नहीं ले जा सका। बस के बीच रास्ते में रुक जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि खराब बस की समय पर मरम्मत करवाई जाए, ताकि इस रूट पर यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की सुविधा काफी हद तक निगम की बसों पर निर्भर है। ऐसे में बसों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत जरूरी है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि बस की जल्द ही मरम्मत करवा दी जाएगी।