फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भाजपा ढटवाल मंडल की बैठक में 500 सक्रिय सदस्यों के मुकाबले 50-60 ही पहुंचे, गुटबाजी के चर्चे तेज

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा ढटवाल मंडल में अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। बुधवार को बिझड़ी में आयोजित मंडल की बैठक में करीब 50 से 60 पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही पहुंचे। वहीं, मंडल में 54 बूथों के तहत मुख्य संगठन, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों से जुड़े करीब 500 सक्रिय सदस्य होने का दावा किया जा रहा है। बैठक में कई पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। मंडल अध्यक्ष यश्वीर सिंह पटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और विस्तारक विवेक भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और एससी मोर्चा के अध्यक्षों के बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। कम उपस्थिति के बाद संगठन की सक्रियता और आपसी समन्वय को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बैठक में कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी को पार्टी के भीतर चल रहे मनमुटाव से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्र में बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव के बाद से ही भाजपा के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में मंडल की बैठक में सीमित उपस्थिति ने गुटबाजी की अटकलों को फिर हवा दी है। बीडीसी अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव गुट के प्रत्याशी और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की नियुक्ति हुई थी। बाद में बलदेव गुट की ओर से सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के मौजूदा पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी चर्चा में रही। अब मंडल की बैठक में भी कम उपस्थिति को इसी घटनाक्रम के संदर्भ में देखा जा रहा है। ढटवाल मंडल अध्यक्ष यश्वीर सिंह पटियाल ने कहा कि बैठक में 50 से 60 पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही अपेक्षित थे। उन्होंने बताया कि कुछ पदाधिकारियों ने पहले ही बैठक में शामिल नहीं हो पाने की सूचना दे दी थी। बैठक की जानकारी आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में भी साझा की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें