फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: नवरात्रों की कल से होगी शुरुआत: तारा अस्त का नहीं होगा असर, गज पर सवार होकर पधारेंगी माता

साल में दो बार मुख्य रूप से नवरात्र मनाए जाते हैं। इनमें से जो नवरात्र कल से शुरू होने जा रहे हैं, वे शारदीय नवरात्र हैं। इस बार नवरात्रों के दौरान तारा अस्त पड़ रहा है। पंडितों का कहना है कि शारदीय नवरात्र में तारा अस्त का कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। माता की आराधना हमेशा शुभ होती है, इसलिए तारा अस्त होने के बावजूद व्रत और पूजा-पाठ पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं रहेगा। श्रद्धालु बिना किसी संशय के पूरे विधि-विधान से माता की पूजा कर सकते हैं।  पंडितों के अनुसार, इस वर्ष माता जी गज (हाथी) पर सवार होकर आएंगी। माता का हाथी पर आना अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। इसके प्रभाव से फसलें बहुत अच्छी होती हैं, पर्याप्त बारिश होती है और लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि व धन-धान्य की वर्षा होती है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें