फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: योग क्रियाओं से हुई फिट कांगड़ा 2026 के दूसरे दिन की शुरुआत

बाण गंगा घाट पर फिट कांगड़ा-2026 के दूसरे दिन शनिवार सुबह कार्यक्रम की शुरुआत योग क्रियाओं के साथ हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग गुरु रंजीत सिंह ने बच्चों को विभिन्न योगासन और योग क्रियाएं करवाकर स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के लिए योग, जिम और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है। बच्चों ने योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर भाग लिया। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने युवाओं से इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिट कांगड़ा-2026 का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे नशे को न कहें, नियमित व्यायाम अपनाएं और खेलों के माध्यम से अपने जीवन को स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान बनाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें