फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: बारिश से कोतवाली-खनियारा सड़क का 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त

कोतवाली से खनियारा जाने वाले मार्ग की हालत बारिश के कारण दयनीय हो गई है। मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। सड़क के किनारे और सतह के टूटने से किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत करने की मांग की है। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सड़क की स्थिति का जायजा लिया। विभागीय टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि मार्ग पर यातायात को देखते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत जरूरी है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें