पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चंबा की बैठक प्रधान लेखराज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने सरकार से इन मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में 18 सितंबर को भरमौर में समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों पर भी चर्चा की गई। पेंशनरों ने मांगों को लेकर आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार करने और जनजागरूकता अभियान शुरू करने के निर्णय का समर्थन किया।