मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चुवाड़ी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं भटियात के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाओं से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वागत के लिए पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान चुवाड़ी में काफी चहल-पहल रही और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।