फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: लिल्ह कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करने की मांग के लिए भूख हड़ताल शुरू

चंबा। लिल्ह कॉलेज को नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों का भूख हड़ताल का क्रम जारी हो गया है। इसे लेकर युवाओं ने उपायुक्त ज्ञापन भी दिया और मामले का मौके पर निरीक्षण करने और विद्यार्थियों से बातचीत करने की मांग की है। कहा गया है कि कॉलेज को वर्तमान भवन से नए भवन में स्थानांतरित करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। कहा कि मौजूदा भवन में पर्याप्त शौचालय सुविधा का अभाव, सीमित कक्षा कक्ष, पुस्तकालय की पर्याप्त व्यवस्था न होना समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं हैं। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि वह स्वयं राजकीय महाविद्यालय लिल्ह पहुंचकर पुराने और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करें तथा विद्यार्थियों और संबंधित लोगों से बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी लें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के व्यक्तिगत रूप से कॉलेज का दौरा करने और मौके की स्थिति का आकलन करने के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त की जाएगी। इस मौके पर आर्यन ठाकुर, नवजोत शर्मा, बिट्टू, गौतम, मोहित, राजा और आकाश समेत युवा एऔर अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें