फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर के लिए चंबा से स्काउट्स एंड गाइड्स का 63 सदस्यीय दल रिवालसर रवाना

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए जिला चंबा से 23 स्काउट्स और 40 गाइड्स का 63 सदस्यीय दल रिवालसर के लिए रवाना हुआ। राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर जिला मंडी में 18 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले कैंप में प्रतिभागी विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण और परीक्षण देंगे। दल को जिला सचिव परीक्षित धवन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल की अगुवाई दिनेश कुमार और आशा मेहता कर रहे हैं। कैंप के दौरान स्काउट्स और गाइड्स को प्राथमिक उपचार, पायनियरिंग, लेसिंग समेत विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके माध्यम से प्रतिभागियों की व्यावहारिक दक्षता और स्काउटिंग संबंधी कौशल को परखा जाएगा। कैंप की तैयारियों के लिए जिला मुख्य आयुक्त विकास महाजन के निर्देशानुसार चंबा में दो दिवसीय प्रिपरेटरी कैंप भी आयोजित किया गया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजेश शर्मा, आशा मेहता, दलीप सिंह, राकेश कुमार और रीता शर्मा ने प्रशिक्षण देकर प्रतिभागियों को कैंप के लिए तैयार किया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को अनुशासन और टीम भावना के साथ शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें