फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में अवैध खनन पर शिकंजे की तैयारी, औचक निरीक्षण करेगी संयुक्त कमेटी

जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। उपायुक्त राहुल कुमार ने संबंधित विभागों की संयुक्त कमेटी गठित कर नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए गरामोड़ के पास चेक पोस्ट स्थापित की जाएगी। अली खड्ड, सीर खड्ड सहित जिले के सभी चिह्नित अवैध खनन हॉटस्पॉट पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को अवैध खनन पर रोक लगाने और खनन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस, खनन, उद्योग, लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। जिले के सभी उपमंडल अधिकारी भी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों की संयुक्त कमेटी नियमित रूप से औचक निरीक्षण करे। इससे अवैध खनन की गतिविधियों पर नजर रखने और सामने आने वाले मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए गरामोड़ के पास चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसका उद्देश्य वाहनों की जांच के माध्यम से अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी को मजबूत करना है। इसके अलावा अली खड्ड, सीर खड्ड और जिले के अन्य चिह्नित हॉटस्पॉट पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि अवैध खनन की गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में खनन के लिए 16 वैध पट्टे आवंटित किए गए हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन से संबंधित किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और खनन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें