फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: झंडूता में कांग्रेस की रैली के दौरान बुजुर्ग की मौत

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता की ओर से शुक्रवार को लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ के आह्वान पर निकाली गई रैली के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटधार क्षेत्र के सनीहरा निवासी कांशीराम (70) के रूप में हुई है। रैली के दौरान उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता के अध्यक्ष विजय कुमार कौशल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडूता बाजार से उपमंडलीय कार्यालय तक रैली निकाली। इसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली के दौरान कांशीराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता के अध्यक्ष विजय कुमार कौशल ने बताया कि झंडूता डिग्री कॉलेज के समीप कांशीराम के सीने में दर्द उठा था। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कांशीराम के बच्चे इटली में रहते हैं। उनके आने के बाद ही अंत्येष्टि की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें