फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: श्री नयना देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छुट्टी के दिन करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान बच्चों के कई दल भी मंदिर पहुंचे और उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया। दोपहर की आरती के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई। दर्शन के लिए लगी कतारें फ्लाईओवर तक पहुंच गईं। मंदिर में भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाए गए, ताकि व्यवस्था बनी रहे। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से शक्तिपीठ में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें