फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में अब तक समाधान शिविरों में आई 377 शिकायतों में से 353 निपटी

नवीन दलाल Updated Fri, 31 Jan 2025 04:48 PM IST

यमुनानगर के अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने कहा कि समाधान शिविर में निगम संबंधित हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। शहरवासी गली, नाली, सफाई, प्रॉपर्टी आईडी, स्ट्रीट लाइट समेत निगम संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत समाधान शिविर में कर सकते हैं। जिसका निगम अधिकारियों द्वारा समय पर समाधान किया जाएगा। निगम कार्यालयों में लगे रहे समाधान शिविरों में अब तक कुल 377 शिकायतें आई हैं। जिनमें से 353 का निपटान कर दिया गया है। जबकि 16 शिकायतें लंबित हैं और आठ शिकायतों को दोबारा खोला गया है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने लंबित शिकायतों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए है। शुक्रवार को निगम कार्यालय में लगे समाधान शिविर में अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने समस्याएं सुनी। इस दौरान वार्ड नंबर 22 की मायापुरी कॉलोनी के लोगों ने गली नंबर चार का निर्माण करवाने की मांग रखी। अतिरिक्त निगम आयुक्त ने उनकी शिकायत को संबंधित कार्यकारी अभियंता को भेज दी और उन्हें गली का निरीक्षण कर उसका निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नगर निगम कार्यालयों में लग रहे समाधान शिविरों में आई हर शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका जल्द से जल्द निपटान करना सुनिश्चित करें। शिविर में आने वाली हर शिकायत का समय पर निपटान हो, इसके लिए अधिकारी हर शिकायत की गंभीरता से जांच कर उसका निपटान करें। जिसमें शिकायत में मौका मुआयना करना हो, तो जल्द से जल्द मौके पर जाकर उसकी गंभीरता से जांच कर निपटान करें। शिविर में कुछ शिकायतकर्ता परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्या लेकर आए। जिन्हें तुरंत परिवार पहचान पत्र डेस्क पर जेड क्रिम के पास भेजा गया। कुछ लोग प्रॉपर्टी आईडी के नोटिस पहुंचने पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को लेकर पहुंचे। अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल ने कहा कि 22 अक्टूबर 2024 से नगर निगम कार्यालयों में समाधान शिविरों की शुरूआत हुई। अब तक कुल 377 शिकायत पहुंची हैं। इनमें से लगभग 353 निपटाई जा चुकी है। लंबित शिकायतों की जांच की जा रही है। कुछ शिकायतों के समाधान के लिए मौके का मुआयना किया जा है। जांच के बाद इन शिकायतों का भी जल्द समाधान किया जाएगा। निगम आयुक्त ने उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आई हर शिकायत को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द उनका निवारण करें। लंबित शिकायत का तय समय सीमा से पूर्व समाधान करना सुनिश्चित करें। हमारा प्रयास है कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र और समय से किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें