स्वच्छता भारत अभियान के तहत शुक्रवार को एनसीसी-14 बटालियन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्कूल, कॉलेजों के कैडेटों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान के साथ हुई जिसमें सभी अधिकारियों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ जागरूकता रैली में भाग लिया। बटालियन परिसर से रैली निकाली गई जिसमें एनसीसी कैडेट्स व अधिकारियों ने स्लोगन लिखी पट्टिया लेकर चले जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली डाइट कॉलेज से आरंभ होकर तेजली खेल परिसर से होते हुए एनसीसी बटालियन-14 के कार्यालय पर हो गई। सभी कैडेट्स ने मैदान परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर कर्नल जरनैल सिंह ने कहा कि सफाई अभियान समय समय पर चलाया जाता है। इसमें ब्लॉक के विभिन्न गांवों व राहगीरों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाता है। देखरेख अधिकारी नितिन वालिया ने बताया कि कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील की कि पॉलीथिन के प्रयोग से परहेज करें। सिंगल यूज प्लास्टिक वातावरण के लिए नुकसानदेह होती है, इसका प्रयोग से परहेज करना चाहिए। एनसीसी कैडेट्स मुस्कान ने कहा कि गाव को साफ रखने में अपना योगदान दें औरों को भी सफाई के प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर सभी लोग अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखेंगे तो पूरे गांव में स्वच्छता बनी रहेगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है। प्रियांशी ने कहा कि महात्मा गांधी की सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही दी जा सकती है। एडम ऑफिसर कर्नल जितेन्द्र दहिया, जरनैल सिंह, सूबेदार मेजर शहनवाज हुसेन व नीरज ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स की मेहनत का ही परिणाम है कि गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में एनसीसी कैडेटों को कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।