शिक्षा विभाग की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल में करवाए जा रहे तीन दिवसीय प्रदेशस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का रविवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान प्रदेशभर के स्कूलों के नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता करवाई गई। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व विशिष्ट अतिथि शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक राजीव वत्स ने किया। वहीं, कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशालय से संजय कुमार, डॉ. सतीश साहू, प्रदीप मलिक, बबीता, अनिल लोहान कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे। दूसरे दिन प्रदेशभर से करीब 1200 विद्यार्थियों के साथ 250 कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान पांच मंचों से विद्यार्थियों ने भारतीय एवं हरियाणवी संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया।