फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संघर्ष लाया रंग, मुस्तफाबाद स्टेशन पर अंबाला-दिल्ली और जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस का मिला ठहराव

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2024 04:05 PM IST

दो साल के संघर्ष के बाद मुस्तफाबाद स्टेशन पर अंबाला दिल्ली और जालंधर नई दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव हो गया है। रविवार को पहली बार दोनों एक्सप्रेस गाड़ियां मुस्तफाबाद स्टेशन पर रुकीं। इस दौरान ट्रेनों के स्टेशन पहुंचने पर ढोल व फूलों के हार से स्वागत किया गया है। भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों व विभिन्न गांवों के लोगों ने गाड़ी के इंजन पर फूल माला चढ़ाई। वहीं, चालक को फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन पहुंचने की लोगों ने स्टेशन पर ढोल बजा व नाचकर खुशी मनाई। इस दौरान यात्रियों सहित रेलवे स्टाफ सदस्यों में लड्डू बांटे गए। लोगों का कहना है कि गाड़ियों के ठहराव के लिए दो साल संघर्ष किया है। इन गाड़ियों के ठहराव से लोगों को काफी सुविधा होगी। मुस्तफाबाद से सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, शाहदरा, दिल्ली, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना, जालंधर जाना आना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें