हरियाणा में रेवले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने जम्मूतवी स्टेशन पर निर्माण के चलते रेलवे ने एक सप्ताह का मेगा ब्लॉक लिया है। जिसके चलते रेलवे ने जम्मूतवी स्टेशन से संचालित होने वाली करीब दो दर्जन गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की हैं। वहीं, कई गाड़ियां रि-शेड्यूल कर चलाई जाएंगी। इस ब्लॉक के दौरान रेलवे आठ से 14 जनवरी तक बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का संचालन नहीं करेगी।