फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में ट्रिपल मर्डर के तीन और आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिए

नवीन दलाल Updated Fri, 03 Jan 2025 04:52 PM IST

यमुनानगर के रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में गैंगवार में हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर शूटरों तक हथियार पहुंचाने का शक है। साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में शूटरों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। शुक्रवार को डीएसपी राजेश कुमार ने सीआईए-1 कार्यालय में प्रेसवार्ता की। डीएसपी के मुताबिक, बीते 26 दिसंबर को रादौर थानाक्षेत्र के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में जिम के बाहर शूटरों ने फायरिंग की थी। जिसमें पंकज मलिक, वीरेंद्र और अर्जुन की मौत हो गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। शूटरों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। साथ ही शूटरों तक सुविधाएं पहुंचाने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई थी। जिसमें तीन आरोपियों गोलनी निवासी रविंद्र उर्फ कालू, अंबाला के डंग डैहरी निवासी गुरविंद्र, नाहन निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें