फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठक दमकल कर्मचारी

नवीन दलाल Updated Tue, 01 Apr 2025 04:43 PM IST

औद्योगिक क्षेत्र स्थित दमकल केंद्र पर दमकल कर्मियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नारेबाजी कर रोष जताया। मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने बताया कि गुलाब नगर स्थित दमकल केंद्र पर कार्यरत पे-रोल फायरमैन की नौ दिन के लिए माता मनसा देवी मेले में ड्यूटी लगा दी गई है, जिसकी पत्नी बीमार है। एक अन्य कर्मचारी द्वारा टीबी की बीमारी में छुट्टी लेने पर फरवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। इन मामलों सहित अन्य लंबित मांगों के लिए दमकल कर्मियों में रोष है। इसी कारण मजबूरन अनिश्चितकालीन धरने का फैसला लेना पड़ा है। इसकी अध्यक्षता वीरेंद्र धीमान ने की व संचालन इकाई सचिव रिंकू कुमार ने किया। धरने के दौरान दमकल अधिकारी ने फोन पर बातचीत के लिए बुधवार सुबह 11 बजे मुख्य दमकल केंद्र पर बैठक करने का न्योता भेजा है। गुलशन भारद्वाज ने कहा कि अगर बुधवार की बैठक में अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो सर्वकर्मचारी संघ, सीटू व रिटायर्ड कर्मचारी संघ का भी सहयोग लिया जाएगा। मौके पर जगविंद्र सिंह, नरेंद्र, वीरेंद्र वालिया, विक्रम सिंह, रामकुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें