गुलाबनगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अरूण गोयल के घर रविवार सुबह सनसनीखेज घटना हुई। उनकी 40 वर्षीय पुत्रवधू वंशिका उर्फ रितू ने अपने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मायके वाले करनाल से यमुनानगर पहुंचे और बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मायका पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप मायके वालों का आरोप है कि वंशिका को पिछले तीन साल से लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। अशोक जैन ने बताया कि बेटी को ताने दिए जाते थे और किसी न किसी बात को लेकर मारपीट होती थी। बेटी ने कई बार परेशानी बताई, लेकिन पति व ससुराल वालों ने उसे राहत नहीं दी। मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर शव को फंदे से लटकाया गया, ताकि आत्महत्या दिख सके।