फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपालमोचन में आज आधी रात तीनों सरोवरों में लगेगी आस्था की डुबकी, 500 ड्रोन से सजेगा आसमान

ऐतिहासिक कपालमोचन मेले में कार्तिक पूर्णिमा और श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व पर आज रात 12 बजे तीनों पवित्र सरोवरों कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड में शाही स्नान होगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाएंगे। स्नान पर्व को लेकर रविवार रातभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु कार, जीप, ट्रक और बसों में सवार होकर कपालमोचन पहुंचते रहे। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु तीनों सरोवरों में स्नान के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेक रहे हैं। श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहली व दसवीं पातशाही, सफेद गऊ बच्छा मंदिर, श्री गुरु रविदास मंदिर और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके अलावा सूरजकुंड सरोवर के किनारे स्थित बाबा दूधाधारी की समाध पर भी श्रद्धालु माथा टेककर प्रसाद चढ़ा रहे हैं। आज रात 500 ड्रोन से होगा भव्य शो: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले में इस बार विशेष आकर्षण 500 ड्रोन से होने वाला लेजर एंड साउंड शो रहेगा। आज रात 8 बजे आसमान में ड्रोन के माध्यम से भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार मेले में इस तरह का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। हालांकि, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा सरकार के अन्य मंत्रियों के पहुंचने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पिछले दो दिनों से कार्यक्रम निर्धारित होने के बावजूद कोई मंत्री मेले में नहीं पहुंचा है। मेला प्रशासक एवं एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि रात 8 बजे ड्रोन शो होगा और इसके बाद रात 12 बजे तीनों सरोवरों में स्नान होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें