राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। सोनीपत में गांव झरोठी के पास स्थापित किए गए टोल प्लाजा को शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू कर दिया गया। नए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स देकर यहां से गुजरना होगा।