गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को मौसम ने राहत दी है। दोपहर के समय हुई हल्की बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं मौसम भी सुहावना हो गया। बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्म हवाओं से कुछ राहत मिली है। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। गर्मी से बेहाल लोग मौसम के इस बदलाव से काफी खुश नजर आए। दो-तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ने से लोगों का गर्मी महसूस हो रही थी। बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। बारिश से किसानों को फायदा होगा। किसान अब हरे चारे की फसल की बिजाई आसानी से कर सकेंगे। उन्हें खेतों में सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।