फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों और महिला की मौत

सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास शनिवार दो रात गोहाना रोड पर ब्रेजा कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों और एक महिला की मौत हो गई। हादसा शनिवार की रात करीब 12.50 बजे हुआ। राहगीरों से सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। कार के अंदर तीनों मृत मिले। कार में मिले दस्तावेज के आधार पर उनकी पहचान हुई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गोहाना रोड पर जियो फिलिंग स्टेशन से कुछ आगे सीएनजी पंप के पास सड़क हादसा हुआ है। टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार मिली, जिसमें दो पुरुष और एक महिला मृत अवस्था में थे। पुलिसकर्मियों ने तीन शवों को कार से बाहर निकाला। कार में मिले दस्तावेज के आधार पर तीनों की पहचान बड़वासनी निवासी तेजबीर (38), कृष्ण (37) और दिल्ली के गांव नंगली सकरावती निवासी स्वीटी (37) के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन ने पुलिस को बताया कि तेजबीर के पिता सतबीर का निधन हो चुका है। तेजबीर के 10 साल का एक बेटा है। तेजबीर गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। उनकी बड़वासनी के ही रहने वाले कृष्ण से दोस्ती थी। कृष्ण केबल ऑपरेटर थे। उनके दा बच्चे है। शनिवार को तेजबीर की रिश्तेदार स्वीटी उनके पास आई हुई थी। रात को तेजबीर और कृष्ण अपनी ब्रेजा कार में स्वीटी को दिल्ली छोड़ने निकले थे। आशंका है कि बड़वासनी से गोहाना की तरफ जाते वक्त विपरीत दिशा से आए वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। कार के अंदर ही मिले तीनों के शव हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और सदर थाना पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार में दो पुरुष और एक महिला लहूलुहान अवस्था में मृत मिले। रात का समय होने के कारण मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को कार से बाहर निकाला और शिनाख्त की कार्रवाई पूरी की। फिलहाल सदर थाना पुलिस हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। --- पुलिस ने मृतक तेजबीर के चाचा रमेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही हादसे के बारे में पता लगाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसआई भीम सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें