फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में खंड स्तरीय उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छठा

नवीन दलाल Updated Fri, 12 Sep 2025 03:31 PM IST

मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, रागनी, लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर सांस्कृतिक छठा बिखेरी। सांस्कृतिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की पत्नी गीता बड़ौली, अतिथि के रूप में जिला परियोजना संयोजक (डीपीसी) सुजाता खत्री, उप जिला शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग, खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने शिरकत की। जिला सांस्कृतिक समन्वयक सुनीता ढुल ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। अतिथियों ने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना समय की जरूरत है। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक उत्सव की लोक समूह नृत्य, एकल लोक नृत्य, रागनी, नाटक जैसी गतिविधियों में भाग लेकर प्रतिभा को प्रदर्शित किया। खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के विजेता विद्यार्थी अब जिलास्तरीय उत्सव में भाग लेंगे। कार्यक्रम में पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय की प्राचार्य सुमन बाला शर्मा, जटवाड़ा स्थित राजकीय विद्यालय के प्राचार्य पवन नैन भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें