फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में विधायक कृष्णा गहलावत ने बठिंडा में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक को किया रवाना

नवीन दलाल Updated Fri, 12 Sep 2025 04:25 PM IST

राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने शुक्रवार को बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक को बीसवां मिल से हरी झंडी दिखाकर पंजाब के बठिंडा रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सभी वर्गों को मानवता के नाते एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। विधायक ने कहा कि सरकार पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही हैं। सरकार ने तीन राज्यों को आर्थिक सहायता प्रदान की हैं। रोजाना सभी जिलों से राहत सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री से भरे इस ट्रक में 3540 मेडिकल किट, 1570 तिरपाल सहित अन्य दैनिक वस्तुएं हैं जो पंजाब के बठिंडा जिला में भेजी जा रही है। यह राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाकर जरूरतमंद परिवारों को वितरित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर निगम पार्षद पुनीत राई, पूर्व जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, वेदपाल शास्त्री, डॉ. राजपाल, शेखर आंतिल, कुलदीप नांगल, जेपी रेवली, जसपाल आंतिल, अनिल आंतिल, हवासिंह जोगी भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें